Jhajjar District gk in hindi-haryana gk in hindi - haryana district wise gk-sureshp.in


स्थिति :- झज्जर (Jhajjar) हरियाणा के मध्य- दक्षिण भाग में स्थित है। इसके पूर्व में दिल्ली (Delhi) तथा उत्तर में रोहतक (Rohtak), दक्षिणा मे चरखी दादरी (Charkhi dadri) , दक्षिण-पूर्व में गुड़गांव (Gurugaram), दक्षिण पश्चिम में रेवाड़ी (Rewari) जिले स्थित है।

झज्जर का नवाब अब्दुल रहमान खान :-  1857 की क्रांति में अंग्रेजों के विरुद्ध बढ़ चढ़कर भाग लिया और अंग्रेजी सेना के खूब छक्के छुड़ाए 8 सितंबर 1857 को उन पर विद्रोही व बागी होने का आरोप लगाकर मुकदमा चलाया और 17 दिसंबर 1857 को सुनियोजित ढंग से उन्हें दोषी करार देकर 23 दिसंबर 1857 को लाल किले के सामने फांसी पर लटका दिया गया था।

बहादुरगढ़ के नवाब बहादुरजंग खान :- बहादुरगढ़ के नवाब बहादुरजंग ने अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांतिकारियों का तन- मन-धन से साथ दिया। उन पर मुकदमा चलाया गया। लेकिन इन्हें दोषी सिद्ध नहीं किया था। उसका इनकी संपत्ति जब्त करके इन्हे लाहौर (Lahor - PAK ) भेज दिए जाने की सजा दी।

बहादुरगढ़ (Jhajjar ) में प्रमुख उद्योग :-  स्टील पाइप फैक्ट्री लिमिटेड, श्री कृष्ण पेपर मिल प्राइवेट लिमिटेड, पारले जी बिस्कुट फैक्टरी लिमिटेड, सूर्या रोशनी लिमिटेड, रिलैक्सो फूटवेयर्स लिमिटेड, गिलास इक्यूपमेंट इंडिया लिमिटेड, डीजल इंजन, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, मशीन उपकरण

दलबीर सिंह सुहाग :-  इनका जन्म 28 दिसंबर 1954 को झज्जर जिले के बिसान गांव में हुआ था इनके पिता रामफल व माता ईशारी की गोद में जन्मे दलबीर सिंह सुहाग चार भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। पूर्व जनरल दलबीर सिंह की पत्नी का नाम नमिता सुहाग है। और उनके बच्चों का नाम साहिल, प्रिया और पल्लवी है। इनके छोटे भाई धर्मवीर सिंह भारतीय थल सेना में कर्नल के पद पर हैं दलबीर सिंह सुहाग (Army Chief )भारतीय थल सेना के 26 वे थल सेना अध्यक्ष थे। उन्होंने (31जुलाई 2014-31जुलाई 2016) को जनरल विक्रम सिंह (Viram Singh ) के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद ग्रहण किया था। सुहाग को विभिन्न मेडल से सम्मानित किया गया है जैसे :-  परम विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक (Param Vishisht Seva Medal, Uttam Yudh Seva Medal, Ati Vishisht Seva Medal, Vishisht Seva Medal, दलबीर सिंह सुहाग (Dalbir Singh Suhag )पांचवी गोरखा राइफल की चौथी बटालियन के अधिकारी थे।

भिंडावास वन्य जीव अभ्यारण :- इसकी स्थापना 3 जून 2009 को की गई थी। यह 1070 एकड़ भूमि में विस्तृत है। यहां पर बुरे हंस, बत्तख, लाल बुलबुल

खपरवास वन्य जीव अभ्यारण :- इसकी स्थापना 1991 में की गई थी। यह 204 एकड़ भूमि पर विस्तृत है। यह पर्यावरण -संवेदशील क्षेत्र घोषित किया गया है।

अरावली सुपर तापीय विद्युत परियोजना :- इस परियोजना की कुल क्षमता है 1500 MW और यह कोयले की आपूर्ति महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा है। और इस अरावली परियोजना को इंदिरा गांधी सुपर परिजनों के नाम से भी जाना जाता है। यह परियोजना NTPC इंद्रप्रस्थ पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (IPGCL) एवं हरियाणा पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (HPGCL)का संयुक्त उपक्रम है।

महात्मा गांधी ताप विद्युत परियोजना :- यह परियोजना झज्जर जिले में अवस्थित है। और यह कोयले पर आधारित है। और इसकी कुल अक्षमता 1320 MW है।

कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़ :- ओपी धनखड़ का जन्म 1 अगस्त 1961 को डाकला झज्जर में हुआ था। ओपी धनखड़ बादली विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के मंत्री चुने गए थे।

भीमेश्वरी का मेला (Fair) :- यह मेला झज्जर में बेरी नामक स्थान पर नवरात्रि के दिनों में मार्च-अप्रैल तथा सितंबर अक्टूबर में लगता है। और इस मेले में श्रद्धालु देश-विदेश से भी आते हैं।



झज्जर जिले से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न :-

1. झज्जर जिले की स्थापना 15 जुलाई 1997 को हुई थी यह किस जिले से अलग किया था।
Ans. रोहतक
2. झज्जर जिले के कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans. 1983.90 वर्ग किमी
3.  झज्जर जिले का मुख्यालय कौन सा है।
Ans. इज्जर
4. झज्जर जिले में उप-मंडल हैं।
Ans. झज्जर-बहादुरगढ़ व बादली
5. झज्जर जिले में उप-मंडल हैं।
Ans. झज्जर, बहादुरगढ़ व बादली
6. झज्जर जिले की तहसील कौन कौन- सी है।
Ans. झज्जर, बहादुरगढ, बेरी व बादली
7. झज्जर जिले की उप-तहसील कौन सी है।
Ans. मातनहेल
8. झज्जर जिले में ब्लाक कितने हैं।
Ans.झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी, सालावास, मातनहेल व बादली
9. झज्जर जिले की प्रमुख फसलें हैं
Ans. गेंहू व बाजरा, अन्य फसलें कपास, गन्ना, जौ व चना
10. झज्जर जिले के प्रमुख उद्योग धंधे कौन-कौन से हैं।
Ans. मशीनी उपकरण, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, डीजल इंजन, विद्युत पंप, इस्पात पाइप, सिरेमिक व कंप्यूटर स्टेशनरी
11. झज्जर जिले की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 9,56,907
12. झज्जर जिले में पुरुषों की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 5,14,303
13. झज्जर जिले में महिलाओ की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 4,42,604
14. झज्जर जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है।
Ans. 522 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर
15. झज्जर जिले का लिंगानुपात कितना है।
Ans. 861 महिलाएं (1000 पुरुषों पर)
16. झज्जर जिले की कुल साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 80.80%
17. झज्जर जिले में पुरुषों की कुल साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 89.40%
18. झज्जर जिले में महिलाओं की साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 71.00%
19. झज्जर जिले की जनसंख्या वृद्धि दर (2001-11)के अनुसार कितनी है।
Ans. 8.7%
20. झज्जर जिले की नगरीय जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार है।
Ans. 25.39%
21. झज्जर जिले के प्रमुख नगर कौन से हैं।
Ans. बहादुरगढ़, परनाला, हसनपुर, सांखोल, बेरी, लाडरावास, झज्जर, बादली,
22. झज्जर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है।
Ans.  ठाकुरद्वार
23. हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा का जन्म (1763) किस स्थान पर हुआ।
Ans. बेरी (झज्जर)
24. झज्जर जिले की स्थापना किसने की थी।
Ans. छ्ज्जू जाट
25. झज्जर जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन (2016-17) है।
Ans. झज्जर और बहादुरगढ
26. झज्जर जिले का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन कौन सा है
Ans. बहादुरगढ
27. बहादुरगढ़ का प्राचीन नाम क्या है।
Ans. शरफाबाद
28. बहादुरगढ़ नगर को किसने बसाया था।
Ans. राठी जाटों ने
29. 19वी शताब्दी में हरियाणा के झज्जर से 'भारत प्रताप' नामक उर्दू समाचार पत्र का प्रकाशन किया था।
Ans. विशम्भरदयाल शर्मा
30. झज्जर जिले के बहादुरगढ़ शहर में मेट्रो की सुविधा कब शुरू की गई
Ans. 2018
31. दुजाना (झज्जर) से 1857 की क्रांति के प्रमुख नेता थे।
Ans. हसन अली
32. बहादुरगढ से 1857 की क्रांति के प्रमुख नेता थे।
Ans. बहादूरजंग
33. झज्जर से 1857 की क्रांति के प्रमुख नेता थे।
Ans. अब्दुल रहमान
34. 1857 की क्रांति के समय झज्जर नवाब का जनरल कौन था।
Ans. अब्दुलसमद
35. झज्जर का पुरातात्विक संग्रहालय हरियाणा के संग्रहालय में से एक था जो बनाया गया था।
Ans. 1959 मे
36. बहादुरगढ़ मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किसने किया।
Ans. नरेंद्र मोदी
Ans. आचार्य भगवान देव उर्फ स्वामी ओमानंद सरस्वती
38. विशंभरदास, स्वामी परमानंद, और स्वामी ब्रह्मानंद के द्वारा झज्जर में गुरुकुल की स्थापना की गई थी।
Ans. 16 मई 1915
39. कांच की मस्जिद हाफिजद्दीन ने निर्माण करवाया था
Ans. दुजाना (झज्जर)मे
40. बेरी नामक नगर की स्थापना किसने की।
Ans. बिरदो नामक के कानूनगो
41. बुआ का गुंबद का निर्माण करवाया था
Ans. मुस्तफा कोलल की बेटी बुआ
42. भिंडावास और खप्परवास वन्य जीव अभ्यारण स्थित है।
43. झज्जर मे
43. झज्जर जिला कौन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है।
Ans. 71 (संगरूर-बावल रोड)
44. कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़ का संबंध किस जिले से है।
Ans. झज्जर
45. झज्जर जिले में सड़कों की कुल लंबाई कितनी है।
Ans. 1326
46. झज्जर जिले में प्रचलित नृत्य कौनसा है।
Ans. धमाल नृत्य
Previous
Next Post »