Yamunanagar District gk - Haryana gk (Yamunanagar) haryana gk pdf file - suresh.co


स्थिति:- यमुनानगर हरियाणा राज्य के उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसके उत्तर में हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में करनाल जिला, दक्षिण में कुरुक्षेत्र और पश्चिम में अंबाला जिला स्थित है।



यमुनानगर जिले के प्रमुख मेले और उत्सव :-

कपाल-मोचन मेला :- यह जिले की जगाधरी तहसील में बिलासपुर के निकट इस मेले का आयोजन कार्तिक मास में होता है। ऐसी मान्यता है। कि यहां स्नान करने से शरीर के सब पाप-कष्ट दूर हो जाते हैं। एक कथा के अनुसार यहां पर भगवान शिव ने भी स्नान किया था।
•  कपाल मोचन कुंड के निकट ही एक अन्य कुंड है। इसे ऋण-मोचन कुंड कहा जाता है। यहां पर गुरु गोविंद सिंह की स्मृति में स्थापित भव्य गुरुद्वारा कपालमोचन भी है।

श्री कालेश्वर महादेव मठ :- विश्व के 12 प्रसिद्ध मठों में से यह एक प्राचीन मठ है। ऐसा ही दूसरा मठ रामेश्वरम में है। यह यमुना सूखना और सरस्वती का संगम है।

सूर्य कुंड (Bilaspur ) :- यह मान्यता है। कि इस स्थान पर स्नान करने से निसंतान स्त्रियों को संतान की प्राप्ति होती है।

गुरुद्वारा कपाल मोचन (Bilaspur) :- गुरुगोविंद सिंह का गुरुद्वारा। 1987 में पहाड़ी राजाओं से युद्ध करने के उपरांत यहां पर 52 दिन गुरूजी ने पड़ाव डाला था।


चनेटी ग्राम का स्तूप(Jagadhari):-  ह्वेनसांग ने इसके बारे में बताया है। कि यह अशोक का स्तूप का अवशेष है।

दीनबंधु छोटूराम तापीय विद्युत परियोजना:-

1. यह यमुनानगर जिले में अवस्थित है।
2. इसकी कुल क्षमता 600 मेगावाट है।
3. यह राज्य की प्रथम विद्युत परियोजना है जिसे निजी कंपनियों को सौंपा गया है।
4. कोयला, सेंट्रल कोलफील्ड्स द्वारा प्राप्त होता है।



1. यमुनानगर जिले की स्थापना कब की गई थी।
Ans. 1 नवंबर 1989 को
2. यमुनानगर जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans. 1768 वर्ग किमी
3. यमुनानगर जिले का मुख्यालय कौन सा है।
Ans. यमुनानगर
4. यमुनानगर जिले में उप-मंडल है।
Ans. जगाधरी, बिलासपुर, रादौर ..
5. यमुनानगर जिले की तहसील कौन सी है।
Ans. जगाधरी, छछरौली, बिलासपुर
6. यमुनानगर जिले की उप-तहसील कौन-कौन सी है।
Ans. बिलासपुर, रादौर, साढ़ौला, मुस्तफाबाद, खिजराबाद ..
7. यमुनानगर में खंड (ब्लॉक) कौन-कौन से हैं।
Ans. बिलासपुर, छछरौली, जगाधरी, रादौर, साढौरा, मुस्तफाबाद. खिजराबाद …
8. यमुनानगर में कौन सी नदी बहती है।
Ans. यमुना (पूर्व में बहती है)
9. यमुना नदी हरियाणा में कहां से प्रवेश करती है।
Ans. ताजेवाला (yamunanagar) स्थान स
10. यमुनानगर जिले की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी है।
Ans. गेहूं गन्ना और अन्य फसलें मक्का,चना चावल और सूरजमुखी
11. यमुनानगर जिले में प्रमुख उद्योग धंधे कौन-कौन से हैं।
Ans. कागज, फर्नीचर, पीतल के बर्तन, रोलिंग मिल, स्टार्च, शराब, चीनी बनाने की मशीन आदि
12. यमुनानगर का प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
Ans. यमुनानगर
13. यमुनानगर जिले की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 12,14,162 व्यक्ति
14. यमुनानगर जिले में पुरुषों की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 646 801
15. यमुनानगर जिले में महिलाओं की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 5,67,361
16. यमुनानगर जिले में जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार कितना है।
Ans. 687 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर
17. यमुनानगर जिले में लिंगानुपात 2011 के अनुसार कितना है।
Ans. 887 महिलाएं (1000 पुरुषों पर)
18. यमुनानगर जिले में कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 78.9 प्रतिशत
19. यमुनानगर जिले में पुरुषों की कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 85.1%
20. यमुनानगर जिले में महिलाओं की कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 72.0 %
21. यमुनानगर जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 16.6 प्रतिशत
22. यमुनानगर जिले की नगरीय जनसंख्या 2001 के अनुसार है।
Ans 38.94%
23. यमुनानगर जिले के प्रमुख नगर कौन से हैं।
Ans. यमुनानगर, जगाधरी, रसोली, जगाधरी रेलवे कारखाना, सढौरा, बिलासपुर, रादौर , फरखपूर, कांसेपुर , छछरौली, बुरिया
24. यमुनानगर जिले में प्रमुख पर्यटन स्थल है।
Ans. पंचमुखी हनुमान मंदिर, छछरौली, चित्रा मंदिर, श्री कालेश्वर महादेव मठ यमुनानगर, गुरुद्वारा कपाल मोचन ( सोम सरोवर तीर्थ) बिलासपुर, पोंटा साहिब, यमुनानगर हथनीकुंड,
25. बीरबल का रंगमहल किस जिले में स्थित है।
Ans. यमुनानगर
26. एक नए पर्यटन केंद्र ग्रै-पैलीकेन की आधारशिला रखी गई है।
Ans. यमुनानगर
27. बारहखडी की लिखाई का प्रमाण देने वाला अभिलेख प्राप्त हुआ है।
Ans. जगाधरी के पास सुध
28. कुणिंदकालीन सिक्के यमुनानगर के किस नगर से प्राप्त हुए हैं।
Ans. जगाधरी
29. शुंगकालीन फलक अवशेष कहां से प्राप्त हुए हैं।
Ans.  सुध (यमुनानगर)
30. जगाधरी का प्राचीन नाम क्या है।
Ans. युगंधर
31. छछरौली का विद्रोह 1818 ईस्वी में हुआ था इसका नेतृत्वकर्ता कौन था।
Ans. जोधसिह
32. शिवालिक पहाड़ियों का विस्तार किन किन जिलों में विस्तृत है।
Ans. पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर का उत्तर पूर्वी भाग
33. गिरिपाद मैदान विस्तृत है।
Ans. यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला
34. गिरिपादीय मिट्टी यमुनानगर के किस नगर में पाई जाती है।
Ans. जगाधरी
35. किस मिट्टी को स्थानीय भाषा में 'घर' व 'कन्धी' कहा जाता है।
Ans. गिरीपादीय मिट्टी
36. लाल चेस्टनट मृदा राज्य के किस जिले में पाई जाती है।
Ans. यमुनानगर
37. भारी मिट्टी जिसे अन्य नाम 'डाकर' के नाम से जाना जाता है। यमुनानगर के किस नगर में पाई जाती है।
Ans. जगाधरी
38. यमुनानगर में मसालों का उत्पादन होता है।
Ans. हल्दी, मिर्ची, लहसुन
39. हरियाणा वन रिपोर्ट 2011 के अनुसार यमुनानगर में कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत है।
Ans. 10.97%
40. यमुनानगर में किस प्रकार के वन पाए जाते हैं।
Ans. उष्णकटिबंधीय शुष्क वन
41. कलेसर वन्यजीव अभयारण्य स्थित है।
Ans. यमुनानगर में
42. पेपर सिटी के नाम से किस जिले को जाना जाता है।
Ans. यमुनानगर
43. गोला-बारुद उद्योग हरियाणा में कहां स्थित है।
Ans. यमुनानगर
44. दीनबंधु छोटूराम तापीय विद्युत परियोजना स्थित है।
Ans. यमुनानगर
45. राज्य की प्रथम विद्युत परियोजना कौन सी है।
Ans. दीनबंधु छोटूराम ताप विद्युत परियोजना
46. सौर ऊर्जा परियोजना यमुनानगर जिले के किस स्थान पर स्थापित की जा रही है
Ans. भुद कलां
47. हरियाणा पावर जनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा राज्य के यमुनानगर में स्थापित की गई है।
Ans. सौर ऊर्जा परियोजना
48. यमुनानगर जिले में सड़कों की कुल लंबाई कितनी है।
Ans. 1186
49. यमुनानगर कौन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है।
Ans. 73 (रुड़की-पंचकूला)
50.  1925 में यमुनानगर (जगाधरी) से कौन सा समाचार पत्र निकाला गया।
Ans. ब्राह्मण समाचार
51. हथनीकुंड एवं दादूपुर के मध्य स्थित परियोजना है।
Ans. पश्चिमी यमुना नहर विद्युत परियोजना
52. किस बॉलीवुड अभिनेता का संबध यमुनानगर जिले से है।
Ans.  सुनील दत्त
53. यमुनानगर जिले को हरियाणा नगर निगम में कब शामिल किया गया।
Ans. 2010
54. अंबाला मंडल में कौन से जिले शामिल किए गए हैं।
Ans. अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर
55. अंबाला पुलिस रेंज में शामिल जिले हैं।
Ans. अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला

Previous
Next Post »