Sirsa – Haryana GK in Hindi For HSSC Exam Gk - Sirsa district gk in hindi - pdf file

स्थिति :- सिरसा हरियाणा के उत्तर-पश्चिम भाग में स्थित है। इसके उत्तर में पंजाब राज्य का भटिंडा, उत्तर-पूर्व में मनसा, उत्तर-पश्चिम में मुक्तसर जिला, पश्चिम और दक्षिण में राजस्थान राज्य का हनुमानगढ़ जिला, पूर्व में फतेहाबाद जिला स्थित है।


सिरसा जिले के प्रमुख मेले एवं उत्सव (Major fairs and festivals of Sirsa district)


तीजो का मेला सिरसा में सावन शुक्ल पक्ष तीज पर लगता है।
• गणगौर का मेला चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीय से पंचमी तक लगता है।
बाबा सरसाईंनाथ का मेला चैत्र शुक्ल पक्ष में लगता है।
• बाबा भूमगताह का मेला यह मेला मंगाला, मौजदीन, मल्लेवाला, गीदड़ावाली नामक ग्रामों में संक्राति के अवसर पर लगता हैं।
• रामदेवीजी का मेला यह मेला सिरसा के गिरोरानी व कागदाना नामक स्थानों पर माघ शुक्ल दशमी को लगता है।
• राधा स्वामी का मेला यह मेला सिकंदरपुर मे मार्च तथा सितंबर माह में लगता है।
• गुरुनानक देव पर्व यह सिरसा चौरमार मे आश्विन मास की पूर्णिमा को लगता है। धार्मिक दृष्टि से इस का विशेष महत्व है।
• गुरु गोविंद सिंह पर्व यह मेला भी सिरसा वह चौरमार में आषाढ़ माह की सप्तमी को लगता है।


चौधरी देवीलाल का जीवन-परिचय(Chaudhari Devi Lal's life-introduction)


1. चौधरी देवीलाल का जन्म 25 Sep 1914 को सिरसा जिले के चौटाला नामक गांव में हुआ था।


2. चौधरी देवी लाल के पिता का नाम चौधरी लेखराम व माता का नाम शुंगा देवी और पत्नी का नाम हरखी देवी और इन के पुत्र का नाम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला था जो कि बाद में 5 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं।


3. 21 जून 1977 से 28 जून 1979 तथा 17 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 1989 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे है।


4. 19 अक्टूबर 1989 से 21 जून 1991 तक भारत के उप प्रधानमंत्री भी रहे हैं।


5. चौधरी देवीलाल हरियाणा में 'ताऊ' के नाम से प्रसिद्ध थे। और उनकी मृत्यु 6 अप्रैल 2001 में हुई थी।


ओम प्रकाश चौटाला का जीवन-परिचय (Introduction of life of Om Prakash Chautala)


1. ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा जिले के चौटाला नामक गांव में हुआ था।


2. इनकी पत्नी का नाम स्नेहलता है। और इनके बेटे का नाम अजय चौटाला व अभय चौटाला और उनकी एक बेटी सुनीता है। तथा पोते का नाम दुष्यत चौटाला


3. ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री पद पर रहे हैं।

A. 2.12.1989 from 22.5.1990
B. 12.7.1990 from 17.7.1990
C. 23.3.1991 from 5.4.1991
D. 24.6.1999 from 1.3.2000
E. 2.3.2000 from 4.3.2005

1. सिरसा जिले की स्थापना कब की गई।
Ans. 26 अगस्त 1975 को
2. सिरसा जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans. 4277 वर्ग किलोमीटर
3. सिरसा जिले का मुख्यालय कौन-सा है।
Ans. सिरसा
4. सिरसा जिले में उपमंडल है।
Ans. सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कलांवाली...
5. सिरसा जिले में तहसील कौन-कौन सी है।
Ans. सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानियां और कलांवाली..
6. सिरसा जिले में उप-तहसील कौन-कौन सी हैं।
Ans. नाथूसारी चौपटा, कलांवाली
7. सिरसा जिले में खंड (ब्लॉक) कौन-कौन से हैं।
Ans. डबवाली, बढ़ा गुढ़ा, ऐलनाबाद, रानिया, ओढा, नाथूसारी चौपटा
8. सिरसा जिले की प्रमुख नदी कौन सी है।
Ans. घग्घर नदी
9. क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है।
Ans. सिरसा (4277 वर्ग किमी)
10. सिरसा जिले की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं।
Ans. कपास, गेहूं अन्य फसलें तिलहन, चना व चावल
11. सिरसा जिले के प्रमुख उद्योग-धन्धे कौन-कौन से हैं।
Ans. कपास छँटाई, पावरलूम एवं कागज उद्योग
12. सिरसा जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
Ans. सिरसा
13. सिरसा जिले की जनसंख्या 2011 के अनुसार हैं।
Ans. 12,95,114 व्यक्ति
14. सिरसा जिले में पुरुषों की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 6,82,242
15. सिरसा जिले में महिलाओ की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 6,11,872
16. सिरसा जिले का जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार कितना है।
Ans. 303 व्यक्ति वर्ग किलोमीटर
17. सिरसा जिले का लिंगानुपात 2011 के अनुसार कितना है।
Ans. 896 महिलाएं (हजार पुरुषों पर)
18. सिरसा जिले की कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 70.4%
19. सिरसा जिले में पुरुषों की साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 78.6%
20. सिरसा जिले में महिलाओं की कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 61.2%
21. सिरसा जिले की जनसंख्या वृद्धि दर (2001-2011) के अनुसार कितनी है।
Ans. 16.0%
22. सिरसा जिले की नगरीय जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 24.75%
23. सिरसा जिले के प्रमुख नगर (2001) के अनुसार कौन-कौन से हैं।
Ans. सिरसा, मंडीडबवाली, ऐलनाबाद, कलांवाली, रानिया।
24. सिरसा जिले में प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-सा है।
Ans. काला तीतर
25. हरियाणा राज्य का पांचवा चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय कहां पर स्थापित हैं।
Ans. सिरसा मे
26. पशुपति संप्रदाय से संबंधित अभिलेख कहां से प्राप्त हुए थे।
Ans. सिरसा
27. सिरसा जिला का प्राचीन नाम क्या था।
Ans. शैरीषकम
28. रानिया का विद्रोह (1818) का नेतृत्वकर्ता कौन था।
Ans. जाबित खान
29. राणिया से 1857 की क्रांति के प्रमुख नेता कौन थे।
Ans. नूर मोहम्मद खान
30. सिरसा किस लोकसभा क्षेत्र में आता है।
Ans. आरक्षित (अनुसूचित जनजाति)
31. हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कौन सा है।
Ans. सिरसा(303)
32. सिरसा जिले में सड़कों की लंबाई 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 2249
33. अबूबशहर वन्य जीव अभ्यारण कहां पर स्थित है।
Ans. सिरसा
34. सिरसा जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल का प्रतिशत वन है।
Ans. 1.29%
35. सिरसा जिले के किस भाग में अनकाई दलदल पाया जाता है।
Ans. दक्षिणी भाग मे
36. सिरसा किस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या पर पड़ता है।
Ans. 10 (दिल्ली-फिरोजपुर)
37. हिसार मंडल में शामिल जिले हैं।
Ans. हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद
38. हिसार पुलिस रेंज में शामिल जिले हैं।
Ans. हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, जींद

Newest
Previous
Next Post »