Sonipat – Haryana GK in Hindi For HSSC Exam - Haryana gk pdf file| sureshp.co

सोनीपत जिला हरियाणा के मध्य-पूर्व में स्थित है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में दिल्ली, दक्षिण में झज्जररोहतक, पश्चिम में जींद और उत्तर में पानीपत जिला स्थित है।

सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद :-


1. सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद का जन्म(1903)जाटी कलां (सोनीपत) में हुआ था।


2. पंडित लख्मीचंद के प्रमुख सांग हैं। शकुंतला, राजा भोज, गोपीचंद,भरथरी, हरिशचन्द्र, द्रोपती चीरहरण, कीटक विराट, सत्यवान-सावित्री, नल दमयंती, उरवा अनिरुद्ध।

सोनीपत जिले के प्रमुख मेले और उत्सव :-


1. डेरा नग्न बालक नाथ का मेला सोनीपत जिले की रभड़ा तहसील में फाल्गुन शुक्ल पक्ष नवमी को लगता है।
2. नवरात्रि देवी का मेला गोहाना क्षेत्र में चेत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी (मार्च-अप्रैल) तथा अश्विन शुक्ल पक्ष (सितंबर-अक्टूबर) में नवरात्रि के पर्व पर लगता है।
3. सतकुंभा का मेला सोनीपत जिले के खेड़ी गुज्जर ग्राम में श्रावण मास के अंतिम रविवार को लगता है।
4. बाबा रामकशाह का मेला फाल्गुन की पूर्णमासी को लगता है। बाबा रामकशाह सैयद संप्रदाय के संत थे। वे लोगों का इलाज जड़ी-बूटियों से करते थे। उनकी मृत्यु के बाद हिंदू और मुसलमान भक्तों ने उनकी कब्र बनवाई। उनकी याद में इस मेले का आयोजन किया जाता है।
5. रक्षाबंधन का मेला सोनीपत में सावन की पूर्णिमासी को लगता है। इसमें निशानेबाजी, नाच-गाना, कुश्तियां, आदि पारम्परिक खेलों का आयोजन किया जाता है।


सोनीपत District Gk से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न :-


1. सोनीपत जिले की स्थापना कब की गई थी।
Ans. 22 दिसंबर 1972 को
2. सोनीपत जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans. 2122 वर्ग किलोमीटर है।
3. सोनीपत जिले का मुख्यालय कौन-सा है।
Ans. सोनीपत
4. सोनीपत जिले में उप-मंडल कौन-कौन से हैं।
Ans. सोनीपत, गोहाना, गन्नौर
5. सोनीपत जिले में उप-तहसील है।
Ans. खानपुर कला, राई
6. सोनीपत जिले में खंड (ब्लॉक) कौन-कौन से हैं।
Ans. सोनीपत, गन्नौर, खरखौदा, गोहाना, राई, मुंडलाना, मुरथल, कथूरा
7. सोनीपत जिले में कौन सी नदी बहती है।
Ans. यमुना नदी जिले के पूर्वी भाग में
8. सोनीपत जिले की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी है।
Ans. गेहूं व चावल अन्य फसलें ज्वार, दाले, गन्ना, बाजरा, तिलहन में सब्जियां
9. एटलस साइकिल उद्योग कहां पर स्थित है।
Ans. सोनीपत
10. सोनीपत जिले में कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 14,80,080
11. सोनीपत जिले में पुरुषों की जनसंख्या 2011 के अनुसार है।
Ans. 7,98,948
12. सोनीपत जिले में महिलाओं की जनसंख्या 2011 के अनुसार है।
Ans. 6,81,132
13. हरियाणा में सबसे कम लिंगानुपात किस जिले का है।
Ans. सोनीपत व गुरुग्राम (853)
14. देश भर में सबसे अधिक खुंबी का उत्पादन किस जिले में होता है।
Ans. सोनीपत (हरियाणा)
15. सोनीपत जिले में कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितने प्रतिशत है।
Ans. 80.8%
16. सोनीपत जिले में पुरुषों की साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितने प्रतिशत है।
Ans. 89.4%
17. सोनीपत जिले में महिलाओं की साक्षरता दर 2011 के अनुसार है
Ans. 70.9%
18. सोनीपत जिले में जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार है।
Ans. 15.7%
19. सोनीपत जिले की नगरीय जनसंख्या 2011 के अनुसार कितने प्रतिशत है।
30.52%
20. सोनीपत जिले के प्रमुख नगर 2011 के अनुसार कौन-कौन से हैं।
Ans. सोनीपत, कबीरपुर, बुंदेपूर, सादीपूर, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, राई
21. भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय(2006) उत्तर भारत का प्रथम महिला विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है।
Ans. खानपुर कलां गांव(सोनीपत)
22. ख्वाजा खिजर का मकबरा इब्राहिम लोदी ने कहां पर बनवाया था।
Ans. सोनीपत
23. पीर जमाल की मजार जो हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है। कहां पर स्थित है।
Ans. गोहाना(सोनीपत)
24. मामू-भांजा दरगाह कहां पर स्थित है।
Ans. सोनीपत
25. सोनीपत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं।
Ans. सतकुम्भा, गुज्जर गांव, चकोर
26. श्री रमेश चंद्र कौशिक द्वारा सोनीपत से सांसद द्वारा गोद लिया गया गांव है।
Ans. दतौली
27. अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट, बड़ा फूड पार्क, एम एम राई फूड पार्क कहां पर स्थित है।
Ans.  सोनीपत
28. सोनीपत जिले से 1857 की क्रांति का प्रमुख नेता कौन थे।
Ans. विरासत अली
29. गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा स्थित है।
Ans. सोनीपत
30. दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (1987)और ओ पी जिंदल विश्वविद्यालय कहां पर स्थित है।
Ans. सोनीपत
31. मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल हरियाणा में कहां पर स्थित है।
Ans. राई (सोनीपत)
32. सोनीपत जिला कौन से नेशनल हाईवे पर पड़ता है
Ans. NH1 और एनएच 71A
33. सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद का जन्म (1903-1948)कहां पर हुआ था।
Ans. जाटी कलां (सोनीपत)
34. शेषशय्या पर लेटे गुप्तकालीन विष्णु की मूर्ति कहां से प्राप्त हुई है।
Ans. फिजिलपूर (सोनीपत)
35. खिज्र खान का मकबरा जो सोनीपत में अवस्थित है। यह किस शैली से निर्मित है।
Ans. पठान शैली
36. सोनीपत जिले में सड़कों की कुल लंबाई कितनी है।
Ans. 1405
37. सोनीपत में भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत वन है।
Ans. 0.99
38. सोनीपत में किस फुल का उत्पादन सबसे अधिक होता है।
Ans. गुलाब व गेंदा
39.  सोनीपत कौन से लोकसभा क्षेत्र में आता है।
Ans. सामान्य
40. कुंडली में राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की स्थापना कब की गई।
Ans.  8 अक्टूबर 2005
41. पश्चिमी यमुना नहर के किनारे ककरोई सूक्ष्म जल विद्युत परियोजना बनाई गई है।
Ans. ककरोई गांव(सोनीपत)
42. सोनीपत कौन से मंडल में शामिल है।
Ans. रोहतक मंडल
43. सोनीपत किस पुलिस रेंज में शामिल है।
Ans. रोहतक पुलिस रेंज
44. कैबिनेट मंत्री श्रीमती कविता जैन (महिला एवं बाल विकास) का किस जिले से संबंधित है।
Ans. सोनीपत
45. हरियाणा में नगर निगम में सोनीपत को कब शामिल किया गया।
Ans. 1 जून 2015

Previous
Next Post »