HaryanaGk - Karnal District - करनाल जिला-Harynan Gk in Hindi - sureshp.co

https://www.sureshp.co/search?q=karnal

स्थिति :- करनाल (Karnal)हरियाणा के मध्य-पूर्व भाग में स्थित है। इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश (UP), दक्षिण में जींद (Jind) व पानीपत(Panipat),पश्चिम में कैथल (Kaithal) व उत्तर में कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) और उत्तर-पूर्व में यमुनानगर (Yamna nagar) जिला स्थित है।

कल्पना चावला (Kalpna chawla) :- कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल जिले में 17 मार्च 1962 को हुआ था। वह एक भारतीय हिंदू परिवार से संबंध रखती थी उनके पिता का नाम श्री बनारसी लाल चावला (Banarasi Lal Chawla)और माता का नाम संजयोती (Sanjayoti)था। कल्पना चावला का पूरा नाम कल्पना जीन पियरे हैरिसन पड़ा और विवाह से पूर्व उनका नाम कल्पना बनारसी लाल चावला था।
https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE_%E0%A4%9A%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B2%E0%A4%BE
कल्पना चावला (Kalpna chawla)

कल्पना चावला ने अपनी प्राथमिक शिक्षा टैगोर बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनाल से और 1982 में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से पूरी की इसके बाद वह संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए 1982 में चली गई थी । उन्होंने 1984 में वैमानिक अभियांत्रिकी में विज्ञान स्नातक की उपाधि ट्रैक्टर्स विश्वविद्यालय आरलिन्गटन से प्राप्त की थी। इसके बाद 1986 में कल्पना चावला ने दूसरी विज्ञान स्नातक की उपाधि प्राप्त की कल्पना चावला सन 1983 में एक उड़ान के दौरान एक उड़ान प्रशिक्षक एवं विमानन लेखक हैरिसन से मिली थी और इसके बाद उन्होंने 1990 में उनसे शादी कर ली फरवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करते समय टूट कर बिखर गया था। जिस के दौरान इस में सवार 7 यात्रियों की मृत्यु हो गई थी और कल्पना चावला (Kalpna chawla)को मरने के उपरांत कांग्रेशनल अंतरिक्ष पदक के सम्मान, नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक, नासा विशिष्ट सेवा पदक, से सम्मानित किया गया था।


करनाल जिले के प्रमुख मेले और उत्सव :-

1. बाबा सिमरन दास का मेला (Simran dass):- इस मेले का आयोजन इंद्री कस्बे में अक्टूबर माह में बाबा सिमरन दास की समाधि पर इस मेले का आयोजन किया जाता है।

2. देवी का मेला (Fairs):- इस मेले का आयोजन करनाल में पटहेड़ा नामक स्थान पर अप्रैल के महीने में लगाया जाता है।

3. गोगा पीर का मेला (Goga pir) :- यह मेला करनाल जिले के खेड़ा नामक स्थान पर भादों की नवमी को लगाया जाता है।

4. परासर का मेला (Prasar Fairs):- यह मेला इतिहासिक तरावड़ी नामक स्थान पर फरवरी के महीने में लगता है जिसमें भगवान शिव की पूजा की जाती है।

5. पांडु का मेला (Pandu Fairs):- यह मेला पपहाना नामक स्थान पर प्रत्येक महीने में लगता है।

6. छड़ियों का मेला (Chadiyo ka mela) :- यह मेला करनाल के अमपुर नामक स्थान पर सितंबर के महीने में लगता है इसमें धार्मिक छड़ी की पूजा की जाती है।

कर्ण झील तथा ओएसिस (Karn Lake and Oasis):- करनाल में पर्यटन विभाग द्वारा शेरशाह सूरी मार्ग पर अंबाला की ओर 8 किलोमीटर दूर पश्चिम यमुना नदी के दोनों और लगभग 56 कनाल भूमि पर कर्ण झील तथा ओयसिस नामक पर्यटन स्थल स्थापित है।

1. करनाल जिले की स्थापना कब हुई।
Ans. 1 नवंबर 1966
2. करनाल जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans. 2520 वर्ग किलोमीटर
3. करनाल जिले का मुख्यालय कौन-सा है।
Ans. करनाल
4. करनाल जिले में उप-मंडल कौन-कौन से हैं।
Ans करनाल व असन्ध
5. करनाल जिले में तहसील कौन-कौन सी हैं।
Ans. करनाल, असंध, नीलोखेड़ी, इंद्री, घरौंडा,
6. करनाल जिले में उप-तहसील है।
Ans. नसिंग, बल्ला, व विगध
7. करनाल जिले में कौन-कौन से खण्ड हैं।
Ans. घरौंडा, इंद्री, करनाल, नीलोखेड़ी, निसिंग स्थित चीड़ाओ, असन्ध, मूनक, कुंजपूरा
8. करनाल जिले में कौन सी नदी बहती है।
Ans. यमुना (जिले के पूर्वी भाग में)
9. करनाल जिले की प्रमुख फसलें कौन-सी हैं।
Ans. चावल व गेहूं अन्य फसलें तिलहन, गन्ना, दाले, सब्जियां व सूरजमुखी
10. करनाल जिले का प्रमुख खनिज कौन-सा है।
Ans. शोरा
11. करनाल जिले (Karnal District)में प्रमुख उद्योग कौन से हैं।
Ans. चीनी, जूता, वनस्पति घी आदि।
12. करनाल जिले (Karnal District)का प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन-सा है
Ans. करनाल
13. करनाल जिले की कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है
Ans. 15,06.323
14. करनाल जिले में पुरुषों की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 7,98,840
15. करनाल जिले में महिलाओ की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 7,07,483
16. करनाल जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है।
Ans. 598 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर
17. करनाल जिले का लिंगानुपात कितना है।
Ans. 886 महिलाएं (1000 पुरुषों पर)
18. करनाल जिले में कुल साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 76.4 प्रतिशत
19. करनाल जिले में पुरुष साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 83.7%
20. करनाल जिले (Karnal District)में महिला साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 68.3 प्रतिशत
21. करनाल जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 18.2%
22. करनाल जिले के नगरीय जनसंख्या है। 2011 के अनुसार है।
Ans. 30.27 प्रतिशत
23. सैनिक स्कूल कुंजपुरा की स्थापना कब की गई थी।
Ans. 1961 मे
24. करनाल जिले को अन्य किस नाम से जाना जाता है।
Ans. हरियाणा का पेरिस व धान का कटोरा
25. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2014 में भारतीय जनता पार्टी के किस सदस्य ने करनाल जिले से चुनाव लड़ा था और बाद में वह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे।
Ans. मनोहर लाल खट्टर
26. हरियाणा में लिबर्टी जूते कहां बनते हैं।
Ans. करनाल
27. करनाल जिले के प्रमुख नगर कौन-कौन से हैं।
Ans. करनाल, नीलाखेड़ी, तारौरी, इन्द्री, ऊँचा सिवान, असन्ध, घरौण्डा।
28.  करनाल जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं।
Ans. कर्ण झील, ओएसिस(उच्छाना) पुण्डा पुल, मजार।
29. करनाल जिले की मुख्य विशेषता है।
Ans. राष्ट्रीय दुग्ध अनुसंधान संस्थान
30. अदिति मंदिर कहां पर स्थित है।
Ans. करनाल
31. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की स्थापना करनाल में कब की गई थी।
Ans. 1955
32. गेंहू अनुसंधान निदेशालय की स्थापना करनाल में की गई थी।
Ans. 1978
33. राष्ट्रीय पशु अनुवांशिकी संस्थान की स्थापना करनाल हुई थी गई।
Ans. 1984
34. केंद्रीय मिट्टी लवणता अनुसंधान संस्थान की स्थापना करनाल में कब की गई।
Ans. 1969
35. राष्ट्रीय पशु अनुवांशिकी संसाधन ब्यूरो की करनाल में स्थापना गई।
Ans. 1985
36. सरोवर के निर्माण की जानकारी मिलती है।
Ans. करनाल का खरोष्ठी लिपि का अभिलेख स
37. कुणिंदकालीन सिक्के कहां से प्राप्त हुए हैं।
Ans. करनाल, जगाधरी व बुडिया (Ambala )
38. बहादुरशाह ने करनाल व तरावड़ी के बीच तीन बार बंदा बैरागी को कब हराया था।
Ans. 1710
39. बंदा बैरागी (Banda bairagi) ने किसके साथ मिलकर नांदेड़ नामक स्थान पर मुगलों के खिलाफ संघर्ष के लिए सोनीपत के सिहरी खांडा को अपना मुख्यालय बनाया था।
Ans. गुरु गोविंद सिंह
41. तराइन का प्रथम युद्ध पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच कब हुआ था।
Ans. 1191 (महमूद गौरी की हार हुई)
42. तराइन का द्वितीय युद्ध पृथ्वीराज चौहान और मोहम्मद गौरी के बीच कब हुआ था।
Ans. 1192 (महमूद गौरी की जीत हुई)
43. करनाल किस लोकसभा क्षेत्र में आता है।
Ans. सामान्य
44. करनाल मंडल में कौन-कौन से जिले शामिल है।
Ans. करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व पानीपत
45. करनाल व फरीदाबाद मंडल की स्थापना कब की गई थी।
Ans. 21 फरवरी 2017
46. करनाल पुलिस रेंज में कौन-कौन से जिले शामिल किए गए हैं।
Ans. करनाल, कैथल, पानीपत
47. करनाल जिले के नगर निगम कब घोषित किया गया था।
Ans. 2010
48. करनाल जिला एनसीआर जोन में शामिल है या नहीं।
Ans.  हाँ
49. करनाल जिले का बाढ़सन गांव गोद लिया है।
Ans. रामकुमार कश्यप
50. करनाल जिले में भौगोलिक क्षेत्रफल का कितने प्रतिशत वन है।
Ans. 1.77%
51. ढाक वन कौन से जिले में ज्यादा पाए जाते है।
Ans. करनाल
52. करनाल जिले में सड़कों की कुल लंबाई कितनी है।
Ans. 1615
53. करनाल जिले से कौन-सी पत्रकारिता प्रकाशित हुई।
Ans. ओददीच्य ब्राह्मण
54. हरियाणा में नवीन पद्धति से बसाया गया पहला शहर है।
Ans. करनाल
55. खेड़ा नृत्य किन जिलों में बेहद प्रचलित है।
Ans. जीन्द, कैथल, करनाल आदि बाँगर क्षेत्रों मे
Previous
Next Post »