Faridabad - Haryana Gk in Hindi, HSSC Exam Haryana District wise Gk || www.sureshp.in

Faridabad - Haryana Gk in Hindi, HSSC Exam Haryana District wise Gk
Faridabad - Haryana Gk in Hindi, HSSC Exam Haryana District wise Gk
Faridabad - Haryana Gk in Hindi, HSSC Exam Haryana District wise Gk 

स्थिति :-  फरीदाबाद (Faridabad)  हरियाणा के दक्षिणी-पूर्वी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में दिल्ली, तथा पूर्व व दक्षिण में गौतमबुद्ध नगर (U. P) पश्चिम में गुड़गांव जिला स्थित है।

पर्यटन स्थल :- बड़खल झील, अरावली गोल्फ कोर्स, सूरज कुंड, मेगपाई, सती का स्थान, राजा नाहर सिंह (Nahar Singh) का किला बल्लभगढ

1. बड़खल झील(1947) दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग से मात्र 32 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। सन 1947 में सिंचाई परियोजना के अंतर्गत इसका निर्माण किया गया था। और इस झील पर 6445 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा बाँध बनाया गया है।

2. अरावली गोल्फ मैदान बहुत ही सुंदर मैदान है। जिसका डिजाइन अमेरिका के स्टीफन ने बनाया है।

3. वल्लभगढ़ ( Ballabhgarh) के निकट स्थित सीही ग्राम सूरदास की जन्मस्थली मानी जाती है। सूरदास के जन्म दिवस पर यहां साहित्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

4. गांव सराय खवाजा मे लगभग 300 वर्ष पुरानी एक सराय है। यह सराय पीर ख्वाजा ने बनाई थी।

5. राजा नाहर सिंह (Nahar Singh) की हवेली बनवाने की योजना राजा बल्लू के शासनकाल में बनाई गई थी। जिसे उसके पुत्र किशन सिंह ने पूरा कराया था।

6. बाबा फरीद टोम्ब स्थानीय लोगों के लिए एक तीर्थ स्थल है।

7. धौज झील अरावली पर्वतमाला में सोहना-फरीदाबाद मार्ग पर स्थित है।

8. सौधाढ़ फरीदाबाद से 65 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यहां के पत्थर पर उत्कीर्ण शिल्प की कलाकृतियां मिली है।

फरीदाबाद जिले के प्रमुख मेले :-

1. बलदेव छठ का मेला (fair) :- फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में भादों शुक्लपक्ष नवमी व दशमी को लगता है। यह मेला उसके जन्मदिन की तिथि के रूप में माना जाता है।
2. जन्माष्टमी का मेला (fair) :- धतीर नामक स्थान पर भादो में कृष्ण पक्ष अष्टमी को लगता है। इसमें पहलवानों के एक विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है
3. कालका का मेला (fair) :- फरीदाबाद जिले में मोहना में चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी को माता कालका (Kala) की पूजा होती है। और इसी के उपलक्ष में यहां माता कालका के नाम से इस मेले(fairs) का आयोजन किया जाता है।
4. गोगा पीर का मेला (fair) :-  बहबलपुर में भादों शुक्ल पक्ष नवमी को गुगापीर की याद में इसका आयोजन किया जाता है।
5. बाबा उदास नाथ का मेला (fair) :- फरीदाबाद के अलावलपुर में फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या को लगता है।
6. फूलडोर का मेला (fair) :- अंतरचट्ठा में चैत्र कृष्ण पक्ष द्वितीय को लगता है। यह बाबा बक्शीनाथ की याद में आयोजित किया जाता है।
7. सूरजकुंड का मेला(fair) :- ऐतिहासिक सूरजकुंड पर्यटक स्थल पर प्रतिवर्ष कला और शिल्प के एक बड़े सांस्कृतिक मेले का आयोजन किया जाता है। पूरे भारत के शिल्पकार और कलाकारी इसमे भाग लेते हैं। यह मेला व्यापारिक कार्यों के लिए भी महत्वपूर्ण हो रहा है। पर्यटन और कला की दृष्टि से यह मेला देश-विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुका है।
8. कार्तिक सांस्कृतिक मेला (fair) :- सूरजकुंड मेले की तरह ही बल्लभगढ़ में इस मेले को हरियाणा के पर्यटन विभाग ने विकसित किया है।
9. कनूवा का मेला (fair) :- यह मेला गाठौता में भादो कृष्ण पक्ष एकादशी के दिन लगता है।
10. कान्हा गौशाला का मेला (fair) :- यह मेला बहीना स्थान पर फाल्गुन पंचमी को दादा रावत की याद में लगता है। दादा कान्हा रावत पाल के सरदार थे। औरंगजेब ने जबरदस्ती उन्हें मुसलमान (Muslim) बनाना चाहा और उन्हें जिंदा गढ़वा दिया उसी स्थान पर बनी गौशाला में इस मेले (fairs) का आयोजन होता है।
11. शिव चौदस का मेला (fair) :- यह मेला(fair) मैटोली नामक स्थान पर शिवरात्रि के उपलक्ष में लगता है।

बॉलीवुड में हरियाणवी फिल्म हस्तियां :-
1. सोनू निगम ------- गायन, अभिनय
2. रिचा शर्मा --------- गायन

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा :-
वल्लभगढ़ के शेर नाहर सिंह :-  प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हरियाणवी योद्धाओं में इनका नाम प्रमुखता से लिया जाता है। यह 1829 ईस्वी में वल्लभगढ़ रियासत के प्रशासक बने थे। यह अंग्रेजों के कट्टर विरोधी थे। इन्होंने दिल्ली सम्राट बहादुरशाह जफर से मित्रता की और अपने सैनिक भेजकर सम्राट को दिल्ली की गद्दी अंग्रेजों से मुक्त करवाकर पुन पाने की मदद की, लेकिन इसके 4 माह 7 दिन बाद ही 20 सितंबर 1857 को अंग्रेजों ने दिल्ली पर अपना कब्जा करवा लिया और 23 सितंबर 1857 को अंग्रेज अधिकारी शावर्ज ने नरसिंह को घुडसाल में कैद कर दिया। इन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाकर अंग्रेजों ने इन्हें 9 जनवरी 1818 को चांदनी चौक पर सरेआम फांसी पर लटका दिया था।

1. फरीदाबाद शहर 1607 ईस्वी में जागीर के कोषाधिकारी द्वारा बसाया गया था।
Ans. शेख फरीद द्वारा
2. फरीदाबाद जिले की स्थापना कब हुई।
Ans. 2 अगस्त 1979 को
फरीदाबाद जिले का क्षेत्रफल है।
And. 1851 वर्ग किलोमीटर
4. फरीदाबाद जिले का मुख्यालय है।
And. फरीदाबाद
5. फरीदाबाद जिले के उपमंडल हैं।
Ans. फरीदाबाद,बल्लभगढ़,होडल, हथीन बडखल।
6. फरीदाबाद जिले में तहसील है।
Ans. फरीदाबाद बल्लभगढ़, होडल, हथीन, तिगांव
7. फरीदाबाद जिले में खंड है।
Ans. फरीदाबाद,बल्लभगढ़,होडल,हथीन, हसनपुर।
8. फरीदाबाद जिले की प्रमुख नदी है।
Ans. यमुना (जिले के पूर्वी सीमा बनाती बहती है।)
9. फरीदाबाद की प्रमुख फसल है।
Ans. गेहूं और अन्य फसलें ज्वार-बाजरा, चावल, तिलहन, गन्ना आदि
10. फरीदाबाद के प्रमुख उद्योग धंधे हैं।
Ans. मशीन उपकरण, ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, इस्पात, ट्यूब, पावरलूम, रासायनिक पदार्थ एवं औषधि।
11. फरीदाबाद का प्रमुख रेलवे स्टेशन है।
Ans. फरीदाबाद
12. हरियाणा का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है। ( 2011 के अनुसार ).
Ans. फरीदाबाद (17,98, 954 व्यक्ति)
13. हरियाणा का सर्वाधिक घनत्व वाला जिला है।
Ans. फरीदाबाद (2298 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी) (सबसे कम सिरसा 303)
14. हरियाणा का सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला है।
Ans. फरीदाबाद
15.  सर्वाधिक उद्योगों वाला जिला है।
Ans. फरीदाबाद
16. फरीदाबाद में पुरुषों की जनसंख्या है। (2011 के अनुसार)
Ans.  9,61,532
17. फरीदाबाद में महिलाओं की जनसंख्या है। (2011 के अनुसार)
Ans. 8, 37,422
18. फरीदाबाद का लिंगानुपात है।
Ans. 871 महिला (1000 पुरुषों पर)
19. फरीदाबाद में कुल साक्षरता दर है।
Ans. 83 प्रतिशत
20. फरीदाबाद में महिला साक्षरता दर है।
Ans. 75.2%
21. फरीदाबाद में पुरुष साक्षरता दर है।
Ans. 89.9%
22. जनसंख्या वृद्धि दर है। (2001-11) के अनुसार है।
Ans. 31.7%
23. नगरीय जनसंख्या प्रतिशत है।
Ans. 79.44%
24. फरीदाबाद जिले के प्रमुख नगर है।
Ans. फरीदाबाद, होडल, हसनपुर, तिलपत, बल्लभगढ़
25. फरीदाबाद कौन से लोकसभा क्षेत्र में आता है।
Ans. सामान्य
26. कृषि यंत्र उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग,(, Engineering industry) प्लास्टिक उद्योग, के लिए प्रसिद्ध है।
Ans. फरीदाबाद
27. वाई एम सी ए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई।
Ans. 1969 (फरीदाबाद)
28. मानव रचना अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापन हुई
Ans. 1997 (फरीदाबाद)
29. लिंग्या विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
Ans. 1998 (फरीदाबाद)
30. राष्ट्रीय समन्वित वेस्ट मैनेजमेंट शोध संस्थान है।(1988)
Ans. फरीदाबाद
31. अब्दाली व मराठों के बीच फरीदाबाद में युद्ध हुआ था। जिसमें मराठे पराजित हुए थे।
Ans. 1754
32. फरीदाबाद से1857 की क्रांति के नेता थे।
Ans. धानू सिंह (किसान)
33. बल्लभगढ़ से 1857 की क्रांति के नेता थे।
Ans. नाहर सिंह
34. सूरदास का जन्म सीही (फरीदाबाद) में कब हुआ।
Ans. 1478 ईस्वी
35. फरीदाबाद जिले का क्षेत्रफल है।
Ans. 743 (वर्ग किमी) अस्थाई
36. अरावली की श्रेणियां विद्यमान है।(दक्षिणी भाग)
Ans. फरीदाबाद, गुड़गांव, रेवाड़ी, महेंद्रगढ
37. सामान्य भारी मिट्टी पाई जाती है।
Ans. फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर आदि
38. रजनीगंधा फूल का उत्पादन होता है।
Ans. फरीदाबाद मे
39. ग्लेडियोलस फूल का उत्पादन होता है।
Ans. फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल, पंचकूला
40. हरियाणा का सबसे पुराना नगर निगम है।
Ans. फरीदाबाद
41. गुड़गांव नहर से हरियाणा के किन जिलों में सिंचाई की जाती है।
Ans. फरीदाबाद व गुड़गांव
42. गुड़गांव नहर कहां से निकाली गई है।
Ans. यमुना नदी के ओखला (दिल्ली) नामक स्थान
43. फरीदाबाद का भौगोलिक क्षेत्रफल है।
Ans. 2151 (ज्यादा सिरसा का 4277)
44. फरीदाबाद में सघन वन है।
Ans. 28 प्रतिवर्ग
45. फरीदाबाद मे खुले वन है
Ans. 65 प्रतिवर्ग        
46. फरीदाबाद मे कुल वन हैं
Ans. 93 प्रतिवर्ग
47. फरीदाबाद का भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत है।
Ans. 4.32 प्रतिवर्ग(सबसे ज्यादा पंचकूला31.55)
48. फरीदाबाद (Faridabad) में कौन सा खनिज पदार्थ पाया जाता है।
Ans. बजरी
49. गैस आधारित तापीय विद्युत परियोजना स्थापित होगी।
Ans. फरीदाबाद (क्षमता 1500 MW)
50. हरियाणा के तीन नए ताप विद्युत गृह हैं।
Ans. बल्लभगढ़,(फरीदाबाद) यमुनानगर, झज्जर
51. हरियाणा में सर्वाधिक पुरुष वाला जिला है।
Ans.फरीदाबाद(9,61,532)सबसे कम पंचकूला(2,98,919)
52. रसिया नृत्य (Russia dance)का संबंध ब्रज की श्री कृष्ण लीलाओ से है। यह कहां पर होता है।
Ans. पलवल, होड़ल, बल्लभगढ
53. नाहर सिंह स्टेडियम व हरियाणा राज्य खेल परिसर स्टेडियम स्थित है।
Ans. फरीदाबाद


Previous
Next Post »