Charkhi dhadri - Haryana Gk in Hindi || HSSC Exam || Haryana District wise Gk || www.sureshp.in

Charkhi Dhadri
charkhi dadri new district 2016 
charkhi dadri new district 2016




Haryan Gk/चरखी दादरी जिले से संबंधित प्रश्

स्थापना;- (18 sep 2016) चरखी दादरी को अलग से जिला बनाने की घोषणा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक रैली के दौरान इसकी घोषणा की थी

चरखी दादरी का नाम चरखी दादरी (Charkhi dhadri) रखने के अनेक कारण है।:-

1. चरखी राजा बिल्हान सिंह द्वारा स्थापित किया गया था।

2. कुछ लोगों का मानना है कि चरखी गांव जुड़े होने के कारण इस शहर का नाम चरखी दादरी(Charkhi dhadri )रखा गया है।

3. एक अन्य लोककथा के अनुसार इस नगर के नाम की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द दादूर(dhadri) से मानी जाती है। दादुर का अर्थ है - मैंढक, (Meadhaq) इस नगर की स्थापना से पूर्व यहां एक विशाल झील थी और उसमें बहुत अधिक दादुर रहते थे। कालांतर में यह दादुर (dadur) से चेंज होकर दादरी हो गया अतः इस जगह का नाम चरखी दादरी पड़ गया।

4. सन 1939 में सेठ रामकृष्ण डालमिया ने चरखी दादरी में एक सीमेंट फैक्ट्री की स्थापना करके महाराजा जींद से चरखी दादरी का नाम बदलकर डालमिया दादरी करवा दिया था।

5. सन 1958 में तत्कालीन सांसद रामकृष्ण गुप्ताने संसद में दादरी के नामकरण परिवर्तन का मुद्दा उठाया था। उनके प्रयासों से डालमिया दादरी का नाम बदलकर चरखी दादरी रख दिया गया जिसकी घोषणा तत्कालिक केंद्रीय रेल मंत्री शाहनवाज खां ने इस क्षेत्र के दौरे के दौरान की थी।


हरियाणा (चरखी दादरी ) विमान दुर्घटना 12 नवंबर 1996 :-

12 नवंबर 1996 को हरियाणा के चरखी दादरी जिले में सऊदी अरब एयरलाइंस उड़ान 763 तथा कजािखस्तान एयरलाइंस उड़ान 1907 दोनों आपस में टकराव हो गया जिसमें 349 लोगों की मौत हो गई थी


चरखी दादरी के महत्वपूर्ण तथ्य :-

1. हरियाणा की सबसे बड़ी तहसील है।
Ans. चरखी दादरी
2.चरखी दादरी (Charkhi dhadri) हरियाणा के किस भाग में स्थित है।
Ans. दक्षिणी भाग में
3.चरखी दादरी (Charkhi dhadri) किस राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।
Ans. 148 B जो कि नारनौल से बठिंडा(पंजाब)की तरफ जाता है।
4.चरखी दादरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कितने किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
Ans. 110 किलोमीटर दूर
5.हरियाणा के ऐसे कौन से जिले हैं जिनकी सीमा दूसरे राज्य से नहीं लगती है।
Ans. रोहतक और चरखी दादरी
6. पीर मुबारक शाह की दरगाह चरखी दादरी (Charkhi dhadri) के किस गांव में स्थित है।
Ans. कलियाणा गांव
7. हरियाणा राज्य में मिलने वाला एकमात्र हिलना पत्थर चरखी दादरी (Charkhi dhadri) के किस गांव में पाया जाता है।
Ans. कल्याणा गांव
8. चरखी दादरी (Charkhi dhadri) में एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना किसने की थी
Ans. पूर्व सांसद स्वर्गीय राम किशन गुप्ता ने

9. चरखी दादरी (Charkhi dhadri) में कंप्यूटर प्रबंधन के लिए कौनसी शिक्षण संस्थान है।
Ans. केदारनाथ अग्रवाल इंस्टिट्यूट, JVMGRR संस्थान सहित कई शिक्षण संस्थान है।
नोट :- चरखी दादरी में एपीजे स्कूल, डी आर आदर्श विद्या मंदिर, RED स्कूल, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित बहुत अच्छे शिक्षण संस्थान हैं।
10. चरखी दादरी(Charkhi dhadri)किस माल की खरीदारी के लिए विख्यात है।
Ans. ब्रांडेड माल
11. चरखी दादरी (Charkhi dhadri) में कौन से मंदिर देखने लायक है
Ans.  रेस्ट हाउस मंदिर, हनुमान मंदिर, रंगीला हनुमान मंदिर, बाला जौहर और श्री गुरु नानक सत्संग सभा आदि चरखी दादरी में देखने लायक कई मंदिर है।
12. चरखी दादरी (Charkhi dhadri) के नजदीक एक दर्शनीय स्थल है जहां शिव मंदिर और आश्रम है।
Ans. कपूरी की पहाड़ी
13. फोगाट बहने: गीता फोगाट बबीता फोगाट प्रियंका फोगाट रितु फोगाट विनेश फोगाट संगीता फोगाट चरखी दादरी (Charkhi dhadri) के किस गांव से संबंधित है।
Ans. बलाली गांव
14. चंद्रावती हरियाणा की एक अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं उनका जन्म 1928 में चरखी दादरी के किस गांव में हुआ था।
Ans. दालावास गांव
15. चरखी दादरी में कौन सा पर्यटन स्थल स्थित है।
Ans. डेरंगो
16. चरखी दादरी के इमलोटा गांव में फाल्गुन मास की दशमी को मेला लगता है।
Ans. हनुमान जी का
17. चरखी दादरी का कौनसा गांव मिठाई और पनीर के लिए प्रसिद्ध है।
Ans. मोरवाला
18. बाबा मुखरामनाथ और अन्य संतों की समाधि स्थापित की गई
Ans. दादरी से 3 किलोमीटर दूर कपूरी पहाड़ी पर
19. गीता फोगाट कुश्ती की फ्रीइस्टाइल पहलवान है उन्होंने सन 2010 में दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम में कौन सा मेडल जीता था।
Ans. गोल्ड मेडल
20. गोल्ड मेडल (Gold Mdl) जीतने के बाद गीता फोगाट को हरियाणा पुलिस में किस पद पर नियुक्त किया गया है।
Ans. डी.एस.पी
21. गीता फोगाट (Geeta) और बबीता फोगाट(Babita) के पिता का क्या नाम है।
Ans. महावीर फोगाट

नोट :- गीता और बबीता फोगाट के ऊपर आधारित आमिर खान की प्रसिद्ध फिल्म दंगल भी बनाई गई थी और इसमें महावीर सिंह फोगाट का इन्होंने रोल अमीर खान ने निभाया था





https://sureshp.in

Previous
Next Post »