Jind - Haryana GK in Hindi for HSSC exam || Haryana Jind District wise GK - www.sureshp.co

स्थिति-: जींद हरियाणा के मध्यवर्ती भाग में स्थित है। इसके उत्तर में कैथल, उत्तर-पश्चिम में पंजाब राज्य का संगरूर जिला, पश्चिम में फतेहाबाद एवं हिसार, दक्षिण में रोहतक, उत्तर-पूर्व में करनाल, पूर्व में पानीपत तथा दक्षिण पूर्व में सोनीपत जिला स्थित है।


जींद जिले के प्रमुख मेले एवं उत्सव


1. हटकेश्वर का मेला :- जींद के हाटगांव में सावन शुक्ल पक्ष के अंतिम रविवार को इस मेले का आयोजन होता है

2. बिलसर का मेला :- यह मेला जिला हंसहैडर नामक स्थान पर सोमवती अमावस्या के दिन आयोजित होता है।

3. सच्चा सौदा मेला :- इस मेले का आयोजन जींद जिले में सिंहपुरा क्षेत्र में गुरु तेगबहादुर की याद में गुरु पर्व की पूर्णमासी को होता है।

4. धमतान साहिब का मेला :- यह मेला धमतान नामक स्थान पर स्थित गुरुद्वारे में प्रत्येक महीने की अमावस्या को लगता है।यह मेला हिंदू-सिख एकता का प्रतीक है।

5. रामरायह्रद का मेला :- जींद जिले में वैशाख व कार्तिक की पूर्णिमा को रामरायह्रद नामक स्थान पर इस मेले का आयोजन होता है। इसमें महर्षि परशुराम के मंदिर में पूजा की जाती है।


1. सफीदों (जींद) :- यहा पर महाराज जनमेजय ने अपने पिता परीक्षित की सांप काटने से हुई मृत्यु का बदला लेने के लिए 'सर्पदमन' यह किया था।


2. पुष्कर तीर्थ :- मान्यता है। कि भगवान परशुराम के पिता जमदग्नि ने इस स्थल पर तपस्या की थी। यहां पूर्णमासी के दिन सरोवर में स्नान करने से ब्रह्मा, विष्णु, एव महेश की आराधना पूरी होती है।


3. पांडू-पिंडारा :- जनश्रुति है। कि पांडवों को यहां पर 12 वर्ष तक सोमवती अमावस्या की प्रतीक्षा करनी पड़ी थी।
महाभारत युद्ध के बाद पांडवों ने अपने पूर्वजों के पिंडदान की रसम अदा यही की थी।


4. जींद का किला :- 1775 ई० में गणपत सिंह ने जींद को जीतकर यहां विशाल किले का निर्माण कराया।

1. जींद जिले की स्थापना कब की गई थी।
Ans. 1 नवंबर 1966 को
2. जींद जिले का कुल क्षेत्रफल कितना ह
Ans. 2736 वर्ग किलोमीटर
3. जींद जिले का मुख्यालय कौन सा है।
Ans. जींद
4. जींद जिले में उप-मंडल कौन-कौन से हैं।
Ans. जींद, सफीदों, नरवाना, उच्छाना ..
5. जींद जिले की तहसील कौन-कौन सी हैं।
Ans. जींद, सफीदों, नरवाना, जुलाना, अलेवा., उच्छाना.
6. जींद जिले में उप-तहसील कौन-कौन सी हैं।
Ans. अलेवा, पिल्लूखेड़ा, उच्छाना
7. जींद जिले की प्रमुख नदी कौन-सी है।
Ans. कोई नही
8. जींद जिले में कौन कौन से खंड(Block) हैं।
Ans. जींद, जुलाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, उच्छाना कलां, नरवाना, अलेवा, उच्छाना।..
9. जींद जिले की प्रमुख फसलें कौन-कौन सी हैं।
Ans. गेहूं व चावल अन्य फसलें बाजरा, तिलहन, चना व गन्ना
10. जींद जिले के प्रमुख उद्योग धंधे हैं।
Ans. सूती वस्त्र, चीनी, इस्पात, ट्यूब, मशीनी उपकरण, कपास गिनिंग, इस्पात रीरोलिंग, पावरलूम वस्त्र उद्योग।
11. जींद जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन-सा है।
Ans. जींद
12. जींद जिले की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 13,32,042 व्यक्ति
13. जींद जिले में महिलाएं की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 6,19,788
14. जींद जिले में पुरुषों की जनसंख्या 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 7,12,254
15. जींद जिले का जनसंख्या घनत्व 2011 के अनुसार है।
Ans. 493 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी।
16. जींद जिले का लिंगानुपात 2011 के अनुसार है।
Ans. 870 महिलाएं (1000 पुरुषों पर)
17. जींद जिले की कुल साक्षरता दर 2011 के अनुसार है।
Ans. 72.7%
18. जींद जिले में पुरुषों की साक्षरता दर 2011 के अनुसार है।
Ans.  82.5%
19. जींद जिले में महिलाओं की साक्षरता दर है।
Ans. 61.6%
20. जींद जिले की जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार है।
Ans. 12.0%
21. जींद जिले की नगरीय जनसंख्या है।
Ans. 22.80%
22. जींद जिले के प्रमुख नगर 2011 के अनुसार हैं।
Ans. जींद, नरवाना, उच्छाना, जुलाना, सफीदों, आदि।
23. जींद जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल कौन-कौन से हैं।
Ans. बुलबुल(जींद) हरियल(नरवाना) पाण्डू-पिण्डारा, प्राचीन धर्मस्थल-हन्सडैहर, जमनी, धामतन साहिब, पुष्कर तीर्थ, वराह, आदि।
24. बीर बारा वन्य जीव अभ्यारण (2007)कहां पर स्थित है
Ans. जींद
25. जींद जिले का प्राचीन नाम है।
Ans. जयन्तपूरी
26. जींद जिले की स्थापना किसने की थी।
Ans. महाभारत महाकाव्य के पांडवों ने
27. जींद के राजा प्रताप सिंह ने अंग्रेजो के विरुद्ध विद्रोह कब किया था।
Ans. जून 1814
28. जींद जिले में किस प्रकार की मिट्टी पाई जाती है।
Ans. सामान्य दमोट मिट्टी
29. जींद जिले में किस फूल का उत्पादन होता है।
Ans. गेंदा
30. जींद जिले में सड़कों की कुल लंबाई कितनी है।
Ans. 1138
31. हरियाणा राज्य में पक्की सड़कों का सर्वाधिक घनत्व अंबाला जिले में है जबकि सबसे कम घनत्व किस जिले में है
Ans. जींद
32. खेड़ा नृत्य कहां पर प्रचलित है।
Ans. जींद, कैथल, करनाल, आदि बांगर क्षेत्रो मे
33. परिवार में बुजुर्गों की मृत्यु के समय किया जाने वाला नृत्य है।
Ans. खेड़ा नृत्य।
34. हिसार मंडल में कौन-कौन से जिले शामिल है।
Ans. हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद
35. हिसार पुलिस रेंज में कौन-कौन से जिले शामिल है।
Ans.  हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, हांसी, जींद
36. जींद जिले के 'महावीर चक्र' प्राप्त वीर जवान कौन है।
Ans. हवलदार फतेह सिंह,  हरि सिंह
37. जींद जिले में भीम अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ी कौन-कौन से हैं।
Ans. गुरमेल कौर(हैंडबॉल), राजेंद्र सिंह (एथलेटिक),  सानिया(हैंडबॉल), रितु(हैंडबॉल)
38. हरियाणा में कबड्डी एकेडमी कहां पर स्थित है।
Ans. जींद
39. 'हार्ट ऑफ हरियाणा' किसे कहा जाता है।
Ans. जींद जिले को
40. जींद जिले की सीमा कितने जिलों के साथ लगती है।
Ans. 7 (फतेहाबाद, हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल)
41. हरियाणा में सर्वाधिक भैसे किस जिले में पाई जाती हैं।
Ans. जींद
42. हरियाणा में सबसे कम झाड़ियां किस जिले में पाई जाती हैं।
Ans. जींद
43. जींद जिला कौन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ता है

Ans. 71

Previous
Next Post »