Kurukshetra- कुरुक्षेत्र Gk in Hindi-Haryana Gk- kurukshetra District - Lucent book| sureshp.in


Kurukshetra || कुरुक्षेत्र Gk in Hindi || Haryana Gk|| kurukshetra District || Lucent book
 Kurukshetra || कुरुक्षेत्र Gk in Hindi || Haryana Gk|| kurukshetra District || Lucent book


स्थिति :- कुरुक्षेत्र हरियाणा के उत्तरी भाग में स्थित है। इसके उत्तर में अंबाला, उत्तर-पूर्व में यमुनानगर, पश्चिम में कैथल और दक्षिण में कैथल व करनाल जिले स्थित है।

पर्यटन स्थल कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) (360 तीर्थ) :-  ब्रह्मसरोवर, ज्योतिश्वर, कमली वाले बाबा का डेरा, चन्द्र रूप,. गीता भवन, वाल्मीकि आश्रम, कमलनाथ तीर्थ,  कालेश्वर तीर्थ, प्राचीन कुबेर तीर्थ, नरकातरी कमोदा, पेहोवा, पंचवटी, लक्ष्मीनारायण मन्दिर, महाकाली मन्दिर, थानेश्‍वर महादेव मन्दिर, कपाल मोचन, बिरला मन्दिर आदि।

1. पेहोवा (Kurukshetra) :- प्राचीन नाम प्रभुदक। राजा पृथु ने अपने पिता वेषु का तर्पण यही किया था यहां पितरों का श्राद्ध में पिंड दान किया जाता है।

2. प्राची तीर्थ (Kurukshetra) :- मान्यता है। कि देवव्रत(भीष्म पितामह) की माता गंगा के पाप यहां स्नान करने के बाद दूर हुए थे।

3. गौड़ीय मठ (Kurukshetra) :- चैतंय महाप्रभु से संबंधित मठ यह पर स्थित है। यहां श्री बंगाली साधु रहते हैं जो हरे कृष्ण नाम संकीर्तन का उपचार करते हैं।

4. ब्रह्म सरोवर (Kurukshetra) :- वामन पुराण, मत्स्य पुराण में यहां स्नान को बहुत पवित्र बताया गया है। इस सरोवर को राजा कुुरु ने खुदवाया था।

5. आपगा (Kurukshetra) :- आपगा नदी के तट पर विद्यमान। ऋग्वेद में दृषद्वती और  सरस्वती के साथ इस नदी का भी उल्लेख है। यहां महेश्वर की पूजा की जाती है।

6. चंद्रकूप (Kurukshetra) :- धर्मराज युधिष्ठिर द्वारा बनाया गया मंदिर प्रसिद्ध है।

7. कुबेर तीर्थ (Kurukshetra) :- यहां पर यक्षपत्ती कुबेर यज्ञों का अध्ययन किया था। और यहां पर चैतन्य महाप्रभु की तपस्या की थी।

8. ज्योतिसर सरोवर (Kurukshetra) :- इस सरोवर पर श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत में इसे मारुत से तथा पदम पुराण में इसे दधीचि से संबंधित बताया गया है।

9. बाण गंगा (Kurukshetra) :- यहां भीष्म कुंड बाण गंगा तीर्थ है। अर्जुन ने धरती में बाण मारकर यहीं पर गंगा निकाली थी।

10. मारकण्डेय तीर्थ (Kurukshetra) :- यह तीर्थ सरस्वती नदी के तट पर स्थित है। यहां ऋषि मारकण्डेय का आश्रम है।

11. पुंडरीक सरोवर (Kurukshetra) :- मान्यता है। कि सतयुग से आज तक इस विशाल सरोवर का जल कभी समाप्त नहीं हुआ है।

12. कालेश्वर तीर्थ (Kurukshetra) :- सूर्य ग्रहण के समय इस तीर्थ में स्नान करने से मनुष्य पाप मुक्त हो जाता है।

13. सन्निहित तीर्थ (Kurukshetra) :- रामायण काल में लंकेश्वर रावण ने भगवान रुद्र की प्रतिष्ठा यहां की थी।

14. वाल्मीकि आश्रम (Kurukshetra) :- यहां पर महर्षि वाल्मीकि का मंदिर है। और यही पर बाबा लक्ष्मण गिरि महाराज ने जीवित समाधि ली थी।

15. कमलनाभ तीर्थ (Kurukshetra) :- माना जाता है। कि जो सृष्टि की उत्पत्ति कर्ता ब्रह्मा जी इसी स्थान पर प्रकट हुए थे।

16. नरकातारी (अनरक तीर्थ ) (Kurukshetra) :- इस तीर्थ के पूर्व में ब्रह्मा, दक्षिण में महेश्‍वर और पश्चिम में रूद्र पत्नी तथा उत्तर में पदमनाभ (विष्णु) स्थित है। तीनों लोकों में इस तीर्थ को दुर्लभ माना जाता है।


कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) जिले के प्रमुख मेले व उत्सव :-

1. सूर्यग्रहण (Kurukshetra) :-  कुरुक्षेत्र जिले में सूर्य ग्रहण के दिन श्रद्धालु एकत्रित होते हैं और स्नान कर धर्मानुष्ठान आयोजित करते हैं यह मेला पूरे भारत में प्रसिद्ध है और अनेक राज्यों के लोग यहां आते हैं।

2. देवी का मेला (Kurukshetra) :- यह मेला कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद नामक स्थान पर अप्रैल माह में मनाया जाता है। इस में देवी की पूजा की जाती है।

3. पेहोवा का मेला (Kurukshetra) :- यह मेला पेहोवा नामक स्थान पर मार्च के महीने में आयोजित किया जाता है। कुरुक्षेत्र में पेहोवा नामक स्थान पर सोमवती अमावस्या का उत्सव आयोजित होता है।

4. मारकंडा का मेला (Kurukshetra) :- यह मेला कुरुक्षेत्र के शाहबाद नामक स्थान पर लगता है। इस स्थान को मार्कंडेय ऋषि का प्राचीन आश्रम माना जाता है। इस लिए यह मारकण्डा का मेला लगता है।

5. महावीर जयंती (Kurukshetra) :- यह जंयती लाडवा नामक स्थान पर मार्च में महावीर जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

6. बैसाखी मेला (Kurukshetra) :- यह मेला प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को बड़े उत्सव एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।


1. कुरुक्षेत्र जिले की स्थापना कब हुई।
Ans. 23 जनवरी 1973
2. कुरुक्षेत्र जिले का कुल क्षेत्रफल कितना है।
Ans. 1682.53 वर्ग किलोमीटर
3. कुरुक्षेत्र जिले का मुख्यालय कौन सा है।
Ans. कुरुक्षेत्र
4. कुरुक्षेत्र जिले में कौन-से उपमंडल है।
Ans. थानेसर व पेहोवा
5. कुरुक्षेत्र जिले में तहसील कौन-कौन सी हैं।
Ans. थानेसर, पेहोवा, शाहाबाद व लाडवा
6. कुरुक्षेत्र जिले में उप-तहसील कौन सी है।
Ans. लाडवा, इस्माइलाबाद, बबैन
7. कुरुक्षेत्र जिले के ब्लाक कौन-कौन से हैं।
Ans. लाडवा, पेहोवा, शाहबाद, थानेसर, बबैन व पीपली
8. कुरुक्षेत्र जिले की प्रमुख नदी कौन सी है।
Ans. सरस्वती
9. कुरुक्षेत्र जिले की प्रमुख फसलें कौन सी है
Ans. चावल एवं गेहूं और अन्य फसलें गन्ना, तिलहन व आलू
10. कुरुक्षेत्र जिले के मुख्य प्रमुख उद्योग है।
Ans. हथकरघा उद्योग, चीनी, कृषि उपकरण, खाद्य उत्पाद, जल भरण
11. कुरुक्षेत्र जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन सा है।
Ans. कुरुक्षेत्र
12. कुरुक्षेत्र जिले की कुल जनसंख्या है।
Ans. 9,64,231 (2011के अनुसार )
13. कुरुक्षेत्र जिले में पुरुषों की जनसंख्या कितनी है।
Ans. 5,10,370 (2011 के अनुसार )
14. कुरुक्षेत्र जिले में महिलाओं की जनसंख्या कितनी है।
Ans. 4,53,86। (2011)
15. कुरुक्षेत्र जिले का जनसंख्या घनत्व कितना है।
Ans. 630 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी (2011)
16. कुरुक्षेत्र जिले का लिंगानुपात कितना है।
Ans. 889 महिलाएं ( 1000 पुरषों पर )
17. कुरुक्षेत्र जिले में 2011 के अनुसार कुल साक्षरता दर कितनी है।
Ans. 76.7%
18. कुरुक्षेत्र में पुरुषों की साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 83.5%
19. कुरुक्षेत्र में महिलाओं की साक्षरता दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 69.2%
20. कुरुक्षेत्र जिले की जनसंख्या वृद्धि दर(2001-11)के अनुसार कितनी है।
Ans. 16.8%
21. कुरुक्षेत्र जिले की नगरीय जनसंख्या वृद्धि दर 2011 के अनुसार कितनी है।
Ans. 28.98%
22. कुरुक्षेत्र के प्रमुख नगर कौन-कौन से हैं।
Ans. थानेसर, रतगल, शाहबाद, पेहोवा व लाडवा
23. कुरुक्षेत्र का काश्तकार है।
Ans. 21.53%
24. महाभारत युद्ध एवं श्रीमद भगवतगीता का जन्म स्थल के रूप में प्रख्यात है।
Ans. कुरुक्षेत्र
25. 1845 ई. में लाडवा का विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था।
Ans. अजीत सिंह
Ans. कुरुक्षेत्र एवं कैथल
27. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना कब हुई।
Ans. 1957
28. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान स्थापित है।
Ans.  कुरुक्षेत्र
29. छठी शती के लगभग कुरुक्षेत्र को श्रीकंठ जनपद कहा जाता था। जिसका उल्लेख बाणभट्ट ने किया है।
Ans. हर्षचरितम मे
30. पेहवा (कुरुक्षेत्र) से प्राप्त 9वी सदी में रचित भोजदेव के अभिलेख से प्राप्त होता है। कि उस समय पर वह व्यापार का प्रमुख केंद्र था।
Ans.  घोड़ों के व्यापार का
31. तोमर शासक अजयपाल के समय में महमूद गजनवी ने थानेश्वर पर आक्रमण किया था।
Ans. 1009 ई.
32. शाहजहां के धर्मगुरु शेखचिल्ली हरियाणा में कहां के निवासी थे।
Ans. थानेसर
33. हरियाणा के किन जिलों में दो पर्यावरण न्यायालय स्थापित किए गए है।
Ans. फरीदाबाद तथा हिसार
34. कुरुक्षेत्र में सर्वेश्वर मंदिर बनवाया था।
Ans. बाबा श्रवणनाथ ने
35. एक अभिलेख लाओस देश से मिला है। जहां कुरुक्षेत्र की महिमा लिखी है।
Ans. राजा देवंका
36. 9वी सदी में रचित भोजदेव का अभिलेख प्राप्त हुआ है जिसमें हरियाणा के विषय में जानकारी मिलती है।
Ans. पेहोवा
37. पेहोवा में प्रतिहार राजा महेंद्रपाल का एक शिलालेख (905 ई.) है। जिसमें चर्चा की गई है।
Ans.  मंदिरो के निर्माण की
38. मिट्टी की मोहरे के अवशेष मिले हैं।
Ans. दौलतपुर (कुरुक्षेत्र)
39. मृण्मय फलक अवशेष मिले हैं।
Ans. थानेश्वर व पेहावा
40. कौरवों और पांडवों का प्रसिद्ध महाभारत युद्ध किस काल में हुआ था।
Ans.  उत्तर वैदिक काल
41. कुरुक्षेत्र जिले का प्राचीन नाम है।
Ans. शर्यणावत
42. करनाल मंडल में कौन-कौन से जिले आते हैं।
Ans. करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल व पानीपत
43. अंबाला पुलिस रेंज में कौन-कौन से जिले शामिल है।
Ans. अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर व पंचकूला
44. कुरुक्षेत्र किस लोकसभा क्षेत्र में आता है।
Ans. सामान्य
45. उत्तरी हरियाणा को किस नाम से जाना जाता है
Ans. कुरुक्षेत्र
46. सरस्वती नदी की दो प्रमुख सहायक नदियां हैं।
Ans. टंगरी एवं मारकंडा
47. हरियाणा वन रिपोर्ट 2011 के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले का भौगोलिक क्षेत्र है।
Ans. 1530 प्रतिवर्ग किमी (1.76%)
Ans.  कुरुक्षेत्र मे
Ans. भौर सैदान, कुरुक्षेत्
50. कुरुक्षेत्र जिले में सड़कों की कुल लंबाई है।
Ans. 1176
51. कुरुक्षेत्र जिले में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना की गई थी।
Ans. 24 जून 1991 को
52. कुरुक्षेत्र से धर्मक्षेत्र समाचार पत्र निकाला था।
Ans. 1943
53. शेखचिल्ली के मकबरे का निर्माण कराया था।
Ans. शाहजहां ने
54. कुरुक्षेत्र जिले में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
Ans. नीलकांती कृष्णा डेम, पराकित (पीपली)
55. हरियाणा में श्री कृष्ण संग्रहालय स्थित है।
Ans. कुरुक्षेत्र मे
56. भद्रकाली, लक्ष्मीनारायण, दुख भंजनेश्वर मंदिर स्थित है।
Ans. कुरुक्षेत्र मे
57. ज्योतिसर पर्यटक स्थल कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से 8 किलोमीटर दूर पेहोवा मार्ग पर किस नदी के किनारे स्थित है।
Ans. सरस्वती नदी
58. पैराकीट पर्यटक स्थल स्थित है।
Ans. पीपली
59. कुरुक्षेत्र में स्थित ज्योतिसर सरोवर के निकट एक कृष्ण-अर्जुन रथ तथा शंकराचार्य के मंदिर का निर्माण करवाया था।
Ans. कामकोटि पीठ के शंकराचार्य
60. किस सम्राट हर्षवर्धन के पुष्यभूति पूर्वज राजा द्वारा मंदिर का निर्माण कराया गया था
Ans. स्थानेश्‍वर महादेव मंदिर
Previous
Next Post »

2 comments

Click here for comments